
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को राज्यपाल के पास विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव भेजा। हालांकि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी में समाप्त होने वाला था, लेकिन सरकार ने चुनाव जल्दी कराने का निर्णय लिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र के साथ हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी कराए जा सकते हैं।