हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों को जबरदस्ती गांव से निकाल दिया जाए. पंचायत ने मीडिया को भी निशाना बनाने का फैसला किया और कुछ पत्रकारों पर हमला भी किया।
समान गोत्र की लड़की से विवाह करने वाले एक युवक के परिवार को गाँव से निकालने के लिए जा रहे पंचायत के सदस्यों की पुलिस के साथ हुई झड़प में आठ पुलिसकर्मी और कुछ मीडियाकर्मी घायल हो गए।
जिले के दुबालधन गाँव में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें कादयान बारा खाप पंचायत के उस फैसले पर मंजूरी की मोहर लगाई गई, जिसमें रिसालसिंह गहलोत के परिवार को धराना गाँव से बाहर करने की बात कही गई थी। रिसालसिंह के पोते रविंदर गहलोत ने समान गोत्र की लड़की शिल्पा से शादी की है।
गुस्साए गाँव वाले सड़क के दोनों ओर बने मकानों पर चढ़ गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और आँसू गैस के गोले दागे। गाँव वालों ने रिसालसिंह के घर में जबरन घुसने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। झड़प में कई लोग घायल हुए।
घायलों को बेरी कस्बे स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में तनाव को देखते हुए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाई गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...