संप्रग सरकार के छह महीने के कामकाज पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संतोष जताया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पार्टी के लिये सबसे बड़ी चिंता की बात बनी हुई है. पार्टी के मुखपत्र ‘कांग्रेस संदेश’ में सोनिया ने कहा है कि ग्रामीण विकास, शिक्षा, मूलभूत ढांचा, कानूनी सुधार और पर्यावरण एवं वन के मुद्दे पर हाल में उठाये गये कदम खासतौर पर असाधारण हैं.
संयोग से ये सभी मंत्रालय कांग्रेस के पास हैं। हालांकि, सोनिया ने राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के प्रभार वाले खाद्य एवं कृषि मंत्रालय सहित सहयोगी पार्टियों के मंत्रालय के कामकाज के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की. गौरतलब है कि हाल में कांग्रेस ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पवार की अप्रत्यक्ष रूप से आलोचना की थी.
सोनिया ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हमारे लिये सबसे अधिक चिंता का विषय है. कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत की है और उन्होंने हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया है.
कांग्रेस की नियमित ब्रीफिंग के दौरान जब पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद से पूछा गया कि क्या कृषि विभाग की जिम्मेदारी कांग्रेस के किसी नेता को सौंपी जाना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...