संसद में लिब्रहान रिपोर्ट पर तीखी बहस के दौरान गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा है कि बाबरी विध्वंस के लिए आरएसएस जिम्मेदार है और उस दौरान बीजेपी ने देश से झूठ बोला था.
सदन में जिस समय चिदम्बरम बोल रहे थें उस दौरान बीजेपी के सदस्य नारेबाजी कर रहे थें. इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लिब्रहान कमीशन की रिपोर्ट को गुमराह करने वाली रिपोर्ट करार दिया था और कहा था कि ये रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित है.
चिदम्बरम ने बहस के दौरान कहा कि बीजेपी ने बाबरी विध्वंस को लेकर देश की जनता से झूठ बोला था और देश को गुमराह किया था. चिदम्बरम ने कहा कि बाबरी विध्वंस किए जाने की जानकारी बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को थी. उन्होंने बहस के दौरान आरएसएस को इस विध्वंस के लिए जिम्मेदार करार दिया.
बाबरी मस्जिद गिराए जाने की परिस्थितियों की जांच करने वाले लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को भाजपा ने राजनीतिक दस्तावेज़ बताते हुए संसद में कहा कि यह किसी पार्टी की शह पर उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी आदि के चरित्र हनन का प्रयास है.
पिछले महीने रिपोर्ट लीक होने पर भी संसद में ज़ोरदार हंगामा हुआ था. रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने से पहले ही लीक हो गई थी. गौरतलब है कि लिब्रहान कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में 68 लोगों को ढांचा ढहाए जाने का ज़िम्मेदार ठहराया है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...