झारखंड के 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए जारी चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 55 प्रतिशत मतदान के बीच संदिग्ध माओवादियों के हमले में बीएसएफ के दो जवानों की मौत हो गई. मतदान के दौरान प्रदेश के दुमका और गिरिडीह में संषर्घ की कुछ छिटपुट घटनाओं के समाचार मिले हैं. माओवादियों ने चुनाव के बहिष्कार करने का आह्वान किया है.
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक वी एच देशमुख ने कहा कि सारासदंगल जंगल के पास संदिग्ध माओवादियों ने बीएसएफ के गश्ती दल पर आज दोपहर बाद गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में 137वीं बटालियन के दो जवानों की गोली लगने से मौत हो गई. उन्होंने कहा कि गश्ती दल ने जवाब में गोलियां चलाई.
इस घटना में एक जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृत जवान की पहचान हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह और कांस्टेबल दिनेश शर्मा के रूप में की गई है. बहरहाल, चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में आज हुए मतदान में 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हजारीबाग, धनवार, बागोदर, जमुआ, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, शिकारीपारा, दुमका, जामा और जारमुंडी सीटों पर मतदान दोपहर बाद तीन बजे समाप्त हुआ.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...