09 दिसंबर, 2009
31 मार्च तक नवगछिया बनेगा माडल स्टेशन
चार महीने बाद नवगछिया स्टेशन न ही अंधेरे में डूबा दिखेगा और न ही यहां पेयजल से लेकर अन्य सुविधाओं की कमी खलेगी। विभागीय नजरें इस स्टेशन पर इनायत हो चुकी है। स्टेशन हर उस सुविधाओं से लैस होगा जो एक माडल स्टेशन का मापदंड है । इतना ही नहीं दूर से ही नवगछिया आने पर यात्रियों को नवगछिया का प्रतिबिंब स्टेशन की सुंदरता देखकर चल जाएगा। स्टेशन पर नवगछिया नाम के अनुरूप वृक्षारोपण के जरिए नौ वृक्ष भी विशेष रूप से लगाये जाएगें। मंगलवार को नवगछिया पहुंचे सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक आरके अग्रवाल ने 31 मार्च 2010 तक नवगछिया को आदर्श स्टेशन बनाने की घोषणा कर दी है। लगभग दो बजे यहां पहुंचे डीआरएम राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने लगभग छह घंटे तक स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि माडल स्टेशन के लिए बिल्डिंग से लेकर रिटायरिंग रुम, वेटिंग रुम, आरक्षण व टिकट खिड़की तक को आकर्षक बनाया जाएगा। साथ ही खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि नवगछिया जिसके लिए प्रसिद्ध माना जाता रहा है उसका यहां प्रतिबिंब भी लगाया जाएगा। ताकि बाहर से यहां आने वाले लोग उसे देखकर यह समझें कि इस स्टेशन का नाम नवगछिया क्यों पड़ा। उन्होंने स्टेशन एरिया को भी बढ़ाने की बात कही। ताकि पार्किंग वगैरह की सुविधा लोगों को मिले। ट्रेनों के ठहराव के बारे में श्री अग्रवाल ने कहा कि इसका निर्णय आगे विचार के बाद लिया जाएगा। डीआरएम ने निरीक्षण में जगह-जगह कार्य की धीमी गति पर संबंधित लोगों को सख्त हिदायत भी दी तथा जमकर उनकी खिंचाई भी की। वहीे स्टेशन परिसर से अवैध दुकानों को हटाने तथा स्टेशन रोड के पुराने बंद पंप हाउस में संचालित बुद्वदेव ज्ञान मंदिर नामक स्कूल और रेलवे की जमीन पर बने हनुमान मंदिर में ताला जड़ने का निर्देश दिया। इसके अलावा रेल क्षेत्र की सीमा घेराबंदी के लिए हर 50 मीटर पर खूंटा गाड़कर घेराबंदी करने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ सिनियर डीसीएम डीके शर्मा, सीनियर डीओएम विनीत कुमार, सीनियर डीएई मनीष कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर बीके सिंह, सीनियर डीईएन मो. आलम, सीनियर आईओडब्लू कार्य निरीक्षक राम प्रीत प्रसाद, यातायात निरीक्षक केदार नाथ झा, स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी, आरपीएफ एवं जीआरपी के पदाधिकारी मौजूद थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...