25 अगस्त, 2009

बिहार में जसवंत की किताब पर प्रतिबंध नहीं

भाजपा से निष्कासित पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह द्वारा जिन्ना को महिमामंडित कर लिखी गई पुस्तक (जिन्ना : ) पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। मालूम हो कि हाल ही में भाजपा ने यह फैसला किया था कि भाजपा शासित राज्यों में जसवंत सिंह की पुस्तक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रहेगा। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह न तो पुस्तक के प्रकाशक हैं, और न ही प्रचारक। वैसे इस पुस्तक की बिक्री पर यहां किसी तरह के प्रतिबंध लगाए जाने की जरूरत नहीं है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार