अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को तीन बंदूकधारियों ने केंद्रीय काबुल बैंक में लूटपाट की, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
एक अधिकारी ने इसकी सूचना दी। दूसरी ओर तालिबान का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर किया गया यह हमला उनकी योजना का हिस्सा है।
आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता जेमाराई बशारी ने बताया कि तीनों ‘‘डकैत अथवा चोर’’ थे और उन्होंने तालिबान के इस दावे का खंडन किया कि यह एक आतंकवादी हमला था।
बशारी ने कहा हम नहीं जानते हैं कि ये तालिबान हैं अथवा विद्रोही, क्योंकि जब उन्होंने बैंक में प्रवेश किया तो वे जरूर चोरी की मंशा से घुसे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लोगों ने गोली चलने की खबर दी है। यह इलाका सिटी सेंटर से डेढ़ किलोमीटर दूर एक बाजार के निकट है।
प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने बैंक में प्रवेश किया। हमारी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, अत: पुलिस ने क्षेत्र को कुछ ही मिनट में घेर लिया और बंदूकधारियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस को हुई क्षति के बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...