पाँच राज्यों में आहूत बंद के दूसरे दिन उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में भारी हथियारों से लैस माओवादियों ने मंगलवार तड़के एक रेलवे स्टेशन को उड़ा दिया और रेलवे के तीन कर्मियों का अपहरण कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 20 से अधिक माओवादियों ने के. बोलांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूरस्थ रॉक्सी रेलवे स्टेशन पर हमला किया और कर्मचारियों को बाहर निकालकर विस्फोट कर दिया।
माओवादियों ने रेलवे स्टेशन के नजदीक खड़े लगभग 15 भारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिनका इस्तेमाल लौह अयस्क लाने ले जाने में किया जाता था।
माओवादी स्टेशन मास्टर सहित तीन रेल कर्मचारियों को अपने साथ ले गए। इस स्टेशन का इस्तेमाल यहाँ के राउरकेला इस्पात संयंत्र में लौह अयस्क लाने के लिए किया जाता है।
रेलवे स्टेशन पर हमले के बाद जिले में अफरातफरी और तनाव का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि के. बोलांग क्षेत्र में एक पुलिस स्टेशन में सीआरपीएफ का एक शिविर भी स्थापित किया जा चुका है, लेकिन फिर भी पुलिस मौके पर काफी देर से पहुँची।
माओवादियों ने कार्यकर्ताओं की रिहाई की माँग के साथ सोमवार से उड़ीसा सहित पाँच राज्यों में 48 घंटे के बंद का आह्वान कर रखा है।
बिहार में कम्युनिटी हॉल में विस्फोट : माओवादियों ने बिहार में औरंगाबाद जिले के इरकी में एक कम्युनिटी हॉल को उड़ा दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) नीलमणि ने बताया कि लगभग 100 नक्सलियों ने गाँव पर धावा बोला और डाइनेमाइट विस्फोट से कम्युनिटी हॉल की इमारत को उड़ा दिया।
माओवादियों ने अपने नेताओं अनिल और कार्तिक की गिरफ्तारी के विरोध में पाँच राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में 48 घंटे के बंद का आह्वान कर रखा है। नीलमणि ने अनिल और कार्तिक की बिहार में गिरफ्तारी से इनकार किया।
झारखंड, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट कर दिया गया है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
नीलमणि ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर गश्त बढ़ा दी है। अधिकतर निजी बस ऑपरेटरों ने पटना से राँची, हजारीबाग, जमशेदपुर, डाल्टनगंज और झारखंड के बोकारो जाने वाली बस सेवाएँ स्थगित कर रखी हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...