21 अप्रैल, 2009

बाढ़ का स्थाई निदान किया जायेगा - सदानंद सिंह

कांग्रेस प्रत्याशी सदानंद सिंह अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गोपालपुर विधान सभा के गोपालपुर, इस्माईलपुर और नवगछिया प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा कर मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगा। सदानंद सिंह जनसंपर्क के दौरान अग्नि पीडि़तों से मिलने लक्ष्मीपुर गांव भी गए। उन्होंने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए अग्नि पीडि़त परिवारों को अविलंब मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की। उन्होंने कहा कि नवगछिया अनुमंडल बाढ़ग्रस्त इलाका है। यहां बाढ़ का स्थाई निदान किया जायेगा। हर साल इसकी विभीषिका से करोड़ों की क्षति होती है। केला कृषकों की बदहाली को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जायेगा। इस क्षेत्र में कच्चे माल की भरपूर प्रचूरता है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर लोगों को रोजगार दिया जायेगा। जनसंपर्क में सदानंद सिंह के साथ अयोध्या यादव, जयनारायण चौधरी, राजेश कुमार सिंह बबलू, देवनारायण मंडल, अमरेन्द्र कुमार मुन्ना, राजकुमार भगत, दमदम यादव, शीतल प्रसाद सिंह निषाद, जितेन्द्र सिंह और शंकर सिंह अशोक समेत दर्जनों कार्यकर्ता थे। डा0 महाचन्द्र प्रसाद सिंह सोमवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार