नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर, नारायणपुर व खरीक प्रखंड में शनिवार को अगलगी की तीन अलग -अलग घटनाओं में लगभग 33 घर जल गए। इस घटना में उन घरों में रखे सामान भी जलकर नष्ट हो गए जिससे पीडि़तों को भारी क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार अगलगी से बिहपुर के जयरामपुर गांव में 20 मकान, नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर गांव में 10 घर और खरीक प्रखंड के खैरपुर चांय टोला में 3 घर जलकर खाक हो गए।
दोपहर लगभग एक बजे बिहपुर प्रखंड के धरमपुर रत्ती पंचायत के जयरामपुर हरिजन टोला में हुए भीषण अग्निकांड में 20 घर जलकर राख हो गए। जिसमें लाखों रुपये के संपत्ति व अनाज स्वाहा हो गए। गांव के युवकों जयप्रकाश सिंह, पंचानंद मंडल, सुबोध यादव, शंकर मंडल, फूलो मंडल, दिनेश मंडल आदि ने आग बुझाने में अपने साहस का परिचय दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया जीवन देवी अपने साथ सैकड़ों लोगों को लेकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। जब तक दमकल गाड़ी गांव पहुंची तबतक आग से बीस घर राख हो चुके थे। आगलगी में अर्जुन साह, राजेन्द्र सिंह, बुच्चो सिंह, कुलो सिंह, विजय सिंह, विमलेश सिंह, पंचानंद राय, कैलाश राय, मोहन राय, गोपाल राय, अजय सिंह, अशोक सिंह, एतवारी रविदास, शंभू राय, ओपी राय, कारे राय, मुकेश सिंह, सीको सिंह, महेन्द्र सिंह व निरंजन राय आदि के घर समेत घर में रखे सारे समान, रुपये, जेवर, अनाज आदि जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रमुख अजय कुमार चौधरी, बीडीओ अरशद फिरोज मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। सभी अग्निपीडि़त परिवार को तत्काल पालीथीन सीट, 1000 रुपये नकद, 5-5 किलो चूड़ा व शक्कर दिया गया गया है।
शनिवार को ही पहाड़पुर गांव के उत्तरी टोला में बसबिट्टी में भुट्टा पकाने के क्रम में एक चिंगारी से भड़की आग की लपटों से गांव के घर जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही बीडीओ ईष्टदेव महादेव, प्रमुख अशोक कुमार यादव एवं पर्व प्रमुख इशो प्रसाद यादव वहां पहुंचे तबतक ग्रामीण बोरिंग के फौव्वारे से आग पर काबू पा चुके थे। इस घटना में हेमंत शर्मा, राजो शर्मा, जगदीश शर्मा, शंभू शर्मा, भोला शर्मा, अजय शर्मा, किरण शर्मा, शंकर शर्मा तथा नेपाली शर्मा के घर जल कर राख हो गए। इनमें से कई लोगों के भूसाघर भी जल गए। घटना में मणिकांत शर्मा का मछली आढ़त भगवान शर्मा का फूस की बनी क्लीनिक एवं अजय शर्मा की पान की गुमटी जलकर राख हो गयी। उनके अनुसार दुकान में करीब चालीस हजार रुपए का सामान था। वहीं बेचन शर्मा की मोटरसाइकिल में भी आग लग लगने से उनकी गाड़ी जलकर राख हो गयी। करीब दो घंटे तक आग ने तांडव मचाया। बाद में दमकल गाड़ी के पहुंचने पर आग पर काबू पाई गई। बीडीओ ने बताया कि क्षति का जायजा लिया जा रहा है। उसके बाद पीडि़तों के बीच राहत शुरू की जाएगी।
उधर खरीक प्रखंड के खैरपुर चांय टोला में दोपहर बाद खाना पकाने के क्रम में चुल्हे की चिंगारी से लगी आग में तीन घर जल कर खाक हो गए। इस घटना में कपिलदेव मंडल, रमेश मंडल तथा चानो मंडल के घर जले हैं। अगलगी की घटना में उनके घरों में रखे सामानों के साथ लगभग दस हजार नकदी भी जल गए। खरीक बीडीओ इवरार आलम ने बताया कि देर शाम को अग्नि पीडि़तों के बीच पांच-पांच सौ रुपए व पालीथिन सीट वितरित किए गए हैं। बीडीओ ने कहा है कि रविवार को पीडि़तों को खाद्य सामाग्री वितरित की जाएगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने राज्यों में कांग्रेस में गुटबाजी को लगभग स्वीकारते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छी बात है। गांधी ने आज यहा...
-
न्यूजीलैंड के टोंगा तटीय इलाके में एक फेरी के दक्षिणी प्रशांत में डूब जाने के बाद से 33 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। बचावकर्मी सभी का पत...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
ओवर ब्रिज नहीं बनने से रंगरा, सधुआ, चापर, मदरौनी, सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को कठनाई का सामना करना पड़ रहा है। रंगरा चौक से नेशनल हाइवे स...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...