वर्ल्ड म्यूजिक डे गुरूवार को गूगल और ट्विटर की ट्रेंडिग लिस्ट में शामिल हुआ। दोपहर करीब एक बजे गूगल की ट्रेंड लिस्ट में यह दूसरे और ट्विटर पर चौथे पायदान पर बना हुआ था।
वर्ल्ड म्यूजिक डे या विश्व संगीत दिवस पूरी दुनिया में 21 जून को मनाया जाता है। सबसे पहले इसका आईडिया 1976 में अमेरिकी संगीतकार जोएल कोहेने ने दिया था। उसके बाद फ्रेंच संगीतकार मौरिस फ्लेर्त ने इस पर काम किया और 1982 में पेरिस में इससे जुड़ा आयोजन पहली बार संपन्न हुआ। उसके बाद इसकी लोकप्रियता बढ़नी शुरू हो गयी और विश्व के कई देश इसमें भाग लेने लगे।
इस म्यूजिक डे का मकसद पूरी दुनिया में संगीत को बढ़ावा देना है। इसके लिए दो तरीकों पर जोर दिया जाता है पहला यह कि एमेच्योर और प्रोफेशनल संगीतकार आम लोगों के सामने अपने कार्यक्रम पेश करें और दूसरा यह कि फ्री कंसर्ट आयोजित हों और लोगों के सामने सभी प्रकार का संगीत पेश किया जाये।
कोहेन के 21 जून की तारीख को वर्ल्ड म्यूजिक डे या विश्व संगीत दिवस चुनने की वजह यह थी कि इस तारीख को दिन की अवधि सबसे ज्यादा होती है। यह एक खगोलीय घटना है जिसे पूरी दुनिया में देखा जाता है। भारत में इसे कर्क संक्राति के नाम से जानते हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
केशूभाई पटेल ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। केशूभाई की पार्टी का नाम गुजरात परिवर्तन पार्टी होगा।पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने रविवा र को भारत की धनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत 450 साल पुरानी मुगल काल क...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस...
-
असम के राजस्व मंत्री भूमिधर बर्मन ने शनिवार को कहा कि राज्य की 499.79 एकड़ जमीन पर बांग्लादेश ने अवैध कब्जा कर रखा है। बर्मन ने कहा कि बांग्...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...