16 अक्टूबर, 2010
पेट्रोल हुआ और महंगा
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस सरकारी तेल कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस वृद्धि के बाद कंपनी के पेट्रोल के दिल्ली में दाम 52.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। अन्य शहरों में पेट्रोल का मूल्य स्थानीय करों व लेवी के हिसाब से अलग-अलग होगा। नई कीमत शुक्रवार की मध्यरात्रि से लागू हो गई है। अब अन्य दोनों सरकारी कंपनियां- इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी एक-दो दिनों में अपने दाम बढ़ा देंगी। तीनों कंपनियां एक साथ अपनी कीमतें इसलिए नहीं बढ़ातीं ताकि उन पर कार्टेल बनाने (साठगांठ) का आरोप नहीं लगे। इस साल जून में पेट्रोल के मूल्य नियंत्रणमुक्त होने के बाद से इसके बाद दूसरी बार बढ़े हैं। अब कंपनियां कच्चे तेल (क्रूड) के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के हिसाब से हर माह पेट्रोल कीमतों की समीक्षा करती हैं। इससे पहले सितंबर में कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 27 से 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने रविवा र को भारत की धनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत 450 साल पुरानी मुगल काल क...
-
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कल संसद दौरे के दौरान उन्हें एक खास तोहफा देंगी जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक ह...
-
अलीगढ़। बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी को लेकर...
-
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस...
-
भागलपुर में पटल बाबु रोड स्थित अंगार काम्प्लेक्स में बुधवार की शाम एक ऑफिस में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दमकल को काफी परेशानी हुयी।...
-
असम के राजस्व मंत्री भूमिधर बर्मन ने शनिवार को कहा कि राज्य की 499.79 एकड़ जमीन पर बांग्लादेश ने अवैध कब्जा कर रखा है। बर्मन ने कहा कि बांग्...