23 जून, 2012

रेव पार्टी पर रेड, 15 कॉल गर्ल्स समेत 30 गिरफ्तार

मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापा मारकर 15 कॉल गर्ल्स समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पार्टी में कॉल गर्ल्स हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु से मंगाई गई थीं। पुलिस को वहां से अश्लील सीडी और कॉन्डम भी बरामद किए है।गिरफ्तार किए गए लोगों में बड़े कारोबारियों और नौकरशाहों के बच्चे शामिल हैं।आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिला पुलिस ने हयातनगर के पिगलीपुरम स्थित एक रिजॉर्ट पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, रिजॉर्ट में रेव पार्टी का आयोजन श्रीनिवास रेड्डी नाम के शख्स के बर्थडे पर आयोजित की गई थी। पार्टी कॉल गर्ल्स हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु से मंगाई गई थीं। पुलिस को वहां से शराब, अश्लील सीडी, कॉन्डम, फल, फूल और कपड़े मिले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां से 15 कारों को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हयातनगर के निवासियों के शिकायत पर की थी। कहा जा रहा है कि मुंबई के एक शख्स ने इस रिजॉर्ट को लीज पर लिया था।गौरतलब है कि पिछले महीने मुंबई में इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां के जुहू स्थित होटल ओकवुड में रेव पार्टी में 92 लोग पकड़े गए थे, जिनमें 46 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 44 लोगों के ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। जिन लोगों को ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें फिल्म कलाकार अपूर्व अग्निहोत्री भी शामिल हैं।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार