22 जून, 2012
भाजपा का जेल भरो आंदोलन आज
लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच हजार कार्यकर्ता आज मिनी सचिवालय में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर का घेराव करते हुए गिरफ्तारी देंगे। महंगाई के खिलाफ भाजपा के इस आंदोलन की कमान लुधियाना में प्रदेश महासचिव कमल शर्मा के हाथ में होगी। यह जानकारी वीरवार को भाजपा के जिला प्रधान परवीन बांसल ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।बांसल ने कहा कि यूपीए सरकार महंगाई को कम करने में नाकाम रही है। वहीं हाल ही में यूपीए ने पेट्रोल की कीमतों में साढ़े सात रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया। हालांकि जनता की नाराजगी को देखते हुए इसमें दो रुपये की मामूली कटौती कर दी, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर चल रहे हैं। ऐसे में भाजपा की मांग है कि पेट्रोल की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए। पेट्रोल ने मध्यम वर्ग का ही नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर का भी गणित बिगाड़ दिया है। बांसल ने आरोप लगाया कि राज्यों में गैर यूपीए सरकारों को ग्रांटें देने में केंद्र सौतेला व्यवहार कर रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के नीरज वर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...