मानेसर में 4 साल की मासूम माही को बोरवेल में गिरे 36 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 68 फीट गहरे गड्ढे में वो मौत से लड़ाई लड़ रही है। माही को बचाने की लगातार कोशिश की जा रही है। गड्ढे में डाले गए सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीर में माही का हाथ दिखाई दिया लेकिन गड्ढे के अंदर और किसी तरह की हरकत होती नहीं देखी गई है।
वहीं, बच्ची तक पहुंचने के लिए बनाई जा रही पैरेलल टनल के बीच पत्थर आने से दिक्कत और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इस काम को पूरा करने में अभी तीन से चार घंटे का वक्त और लगेगा।
बता दें कि जानकारी मिलने के बाद बुधवार देर रात डॉक्टरों और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची थी। इसके बाद गड्ढे के रास्ते बच्ची तक सीसीटीवी और ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश शुरू की गई। तड़के करीब 4 से 5 बजे के दौरान डॉक्टरों ने गड्ढे में पाइप के जरिए बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई लेकिन इस दौरान बच्ची ने ना तो कोई आवाज दी और ना ही उसके रोने की आवाज आई।
सुबह रौशनी होती ही सेना के जवान मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जेसीबी मशीन पहले से ही मंगवा ली थी। इसके बाद बोरवेल के आसपास का इलाका खाली कराकर जवानों ने उसके बगल में दूसरा गड्ढा खोदने का काम शुरू कर दिया।
68 फीट गहरे गड्ढे में माही को गिरे 10 घंटे बीत चुके थे। लेकिन करीब 8 घंटे से उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। माही किस हाल में है ये जानने के लिए गड्ढे में सीसीटीवी कैमरा डाला गया। जो ठीक से उस तक नहीं पहुंच पाया। सेना के जवानों की मदद के लिए एनएसजी की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव काम में मदद शुरू की।
एनएसजी के जवानों की मदद से दोबारा सीसीटीवी कैमरा गड्ढे के भीतर डाला गया जो सही तरीके से माही तक पहुंचने में कामयाब रहा।
दोपहर 2 बजे तक 30 से 35 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका था। आसपास रिहाइशी इलाका होने की वजह से ज्यादा गहरा गड्ढा खोदने में मुश्किल आ रही थी। ये देखते हुए जेसीबी से खुदाई का काम रोका गया। तय किया गया कि आगे की खुदाई ड्रिलिंग मशीन के जरिए की जाएगी।
दोपहर करीब पौने तीन बजे सीसीटीवी कैमरे में माही के हाथ की तस्वीर दिखाई दी, हालांकि माही की पूरी तस्वीर नहीं दिख पाई। फिलहाल ड्रिलिंग के जरिए माही तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...