08 जून, 2012

आतंक फैला रहा है मीडिया सिर्फ 33 मरे : चौबे

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में सिर्फ 33 बच्चों की मौत हुई है। मीडिया 80 बच्चों की मौत बताकर लोगों के बीच आतंक खड़ा कर रहा है। मीडिया दहशत न फैलाए। वे हटिया उपचुनाव के प्रचार के लिए झारखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को बताया कि मैं खुद मुजफ्फरपुर और गया जाकर इस बीमारी का जायजा ले चुका हूं। लगातार मानीटरिंग कर रहा हूं। मुजफ्फरपुर में 65 बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें 22 की मौत हुई। गया में 38 बच्चे भर्ती हुए, जिनमें 11 की मौत हुई। स्थिति नियंत्रण में है और बच्चे ठीक भी हो रहे हैं। मंत्री नहीं मानते कि बच्चों की मौत इन्सेफ्लाइटिस से हो रही है। उनका कहना है कि बच्चे मस्तिष्क ज्वर (दिमागी बुखार) से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। कहा कि बिहार सरकार अपने बलबूते काफी कुछ कर रही है और केंद्र सरकार से भी मदद मांगी गई है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार