14 जुलाई, 2009
बिहार सरकार ने मुफ्त इलाज की व्यवस्था की
बिहार सरकार ने मुफ्त दवा के बाद अब मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। बुधवार से 653 अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। मरीजों को पैथोलाजिकल जांच से लेकर अल्ट्रासाउंड तक की सुविधाएं मुहैया करायी जानी है। स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि आगे के दिनों में यह व्यवस्था अन्य अस्पतालों में भी होगी। कुल 749 अस्पताल, छह मेडिकल कालेज अस्पताल तथा इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान को इसके दायरे में लाने की योजना है। फिलहाल बुधवार से प्रारंभ हो रही व्यवस्था 27 सदर अस्पताल, 23 अनुमंडलीय अस्पताल, 70 रेफरल अस्पताल तथा 533 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए है। मंत्री ने बताया कि सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर रेडियोलाजी तथा पैथोलाजी की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। उन्होंने सुविधाएं हासिल करने के मामले में कुछ शर्तो की भी चर्चा की। मसलन, जिस अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं है, वहां से रेफर मरीजों को इस सुविधा का लाभ तभी मिलेगा, जब सुविधा वाले अस्पताल के डाक्टर पर्ची पर प्रति हस्ताक्षर करेंगे। मुफ्त सुविधाओं में हीमोग्लोबिन, एफएनएसी, स्टूल, इएसआर, ब्लड सुगर, टीएलसी-डीएलसी, यूरिन, सीमेन, एसजीपीटी, लिपिड प्रोफाइल, बायप्सी, एक्स-रे, हिस्टेरोसालपीन्जोग्राफी आदि शामिल है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...