28 अक्तूबर, 2010

शरद यादव पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

अलीगढ़। बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी को लेकर जनता दल [यू] के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अलीगढ़ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया है। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

शरद यादव के खिलाफ महानगर निवासी विनोद पांडेय के दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वह 20 वर्षो से कांग्रेस का सदस्य है। पार्टी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी में उनकी गहरी आस्था है। शरद यादव की टिप्पणी से कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता आहत हुए हैं। इसलिए इन्हें न्यायालय में तलब कर दंडित करें।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम ने विनोद पांडेय का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए अपने न्यायालय में वाद दर्ज करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तिथि नियत की गई है।



अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम ने विनोद पांडेय का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए अपने न्यायालय में वाद दर्ज करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तिथि नियत की गई है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार