केंद्र सरकार सभी मोबाइल फोन ग्राहकों को नए साल का तोहफा देने की तैयारी में है। दूरसंचार मंत्रालय ने मोबाइल कॉल की कीमत को और सस्ता करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मंत्रालय नए साल के शुरू में टर्मिनेशन शुल्क खत्म करने की घोषणा कर सकता है। इससे स्थानीय कॉल दर में 15 से 20 पैसे प्रति मिनट तो एसटीडी कॉल दर में 30 पैसे प्रति मिनट की कमी आ सकती है।
जानकारी के अनुसार मोबाइल कॉल की दर को कम करने के संबंध में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को प्रस्ताव भेजा जाने वाला है। दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी के अनुसार जनवरी में टर्मिनेशन दरें खत्म करने की घोषणा हो सकती हैं।
स्पेक्ट्रम विवाद में फँसने के बाद से ही दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने अपनी पूरी ऊर्जा मोबाइल कॉल की दरें घटाने में लगा दी हैं। उन्होंने अगले तीन सालों में स्थानीय कॉल की दर 10 पैसे और एसटीडी 25 पैसे तक घटाने का ऐलान किया है।
क्या है टर्मिनेशन दर:
टर्मिनेशन दर वह होती है जो सेवाप्रदाता कंपनियाँ कॉलों का आदान-प्रदान करने के लिए एक-दूसरे को देती हैं। हालाँकि कंपनियाँ सरकार के इस कदम का दबे स्वर में विरोध कर रही हैं। कंपनियों का कहना है कि ऐसा होने पर उनके मुनाफे में दो से तीन फीसद की और कमी आने की संभावना है। कंपनियों का कहना है कि जब बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते वे खुद कॉल की दर कम करने पर आमादा हैं तो ऐसे में सरकार का इस मामले में फरमान देना उनके साथ ज्यादती करना होगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...