नई दिल्ली, दूरसंचार विभाग देश में मोबाइल फोन नंबर पोर्टेबिलिटी प्रणाली के लागू होने के बाद दूरसंचार सेवा कंपनियों के नेटवर्क को सुरक्षा एजेंसियों की विधिवत पकड़ और निगरानी (लिम) में रखना चाहता है।
नंबर पोर्टबिलिटी सुविधा अगले माह के अंत से शुरू हो रही है जिसके तहत ग्राहक दूसरी कंपनी के सिम कार्ड पर अपना पुरान नंबर चालू रख सकते हैं।
विभागीय परिपत्र के अनुसार दूरसंचार विभाग सभी दूरसंचार कंपनियों को इस बारे में जल्दी ही दिशा-निर्देश जारी कर सकता है कि वे अपने नेटवर्क की पहुँच सुरक्षा एजेंसियों तक सुनिश्चित करें ताकि ग्राहकों को ‘लाफूल इंटरसेप्शन एंड मानिटरिंग’ (लिम) के दायरे में रखा जा सके।
दूरसंचार विभाग ‘मोबाइल क्लियंरिंग हाउस’ की प्रति नियमित तौर पर गृह मंत्रालय को उपलब्ध कराएगा ताकि एजेंसियाँ ग्राहकों के परिचालक बदलने की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकें। मोबाइल क्लियरिंग हाउस एक ऐसा सर्वर है जहां सेवा प्रदाताओं को बदलने के बारे में पूरी जानकारी होगी।
इससे सुरक्षा एजेंसियों को किसी लक्षित नंबर पर नजर रखने में मदद मिलेगी। सुरक्षा एजेंसी जरूरत पड़ने पर परिचालक से काल से संबंधित विस्तृत जानकारी माँग सकते हैं।
भारत में नंबर पोर्टेबिलिटी 31 दिसंबर से महानगरों में लागू होगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...