22 नवंबर, 2009

ठंड की गिरफ्त में उत्तर भारत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत रविवार को भी ठंड की गिरफ्त में रहा। सर्द हवाओं के कारण दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पारा लुढ़का रहा। मैदानी क्षेत्र में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राजस्थान का चुरू सबसे ठंडा रहा। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश का केलंग काफी सर्द रहा, जहां पारा -10.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिल्ली में रविवार सुबह भी काफी ठंड थी। यहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन निकलने पर धूप खिलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन जारी रही। लेकिन शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है। दिल्ली में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन था। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हिमाचल प्रदेश में चल रही बर्फीली हवाओं से वहां ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। केलंग में रविवार को न्यूनतम तापमान -10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कश्मीर घाटी में बर्फबारी से श्रीनगर-लेह मार्ग को फिर बंद कर दिया गया । वहीं उत्तराखंड में प्रदेश में सर्द हवाओं के प्रकोप से ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बदली छाई रही, लेकिन मेघ नहीं बरसे। धूप और ठंड के बीच आंखमिचौली जारी रही। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बर्फीली हवाओं का प्रकोप जारी है। इस कारण इन क्षेत्रों में सर्दी काफी बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में तीन साल के इंतजार के बाद इस वर्ष कपकपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार