राष्ट्रपति ने रचा इतिहास, सुखोई में भरी उड़ान
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बुधवार को सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भर कर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। रूस निर्मित सुखोई में 30 मिनट की उड़ान भर कर प्रतिभा ऐसा करने वाली किसी भी देश की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष बन गई हैं।
उड़ान के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर लोहेगाँव वायुसैनिक अड्डे पर उतरने के बाद प्रतिभा ने पायलट विंग कमांडर एस साजन से हाथ मिलाया और सुविधाजनक उड़ान के लिए उनकी सराहना की।
इसके साथ ही चौहत्तर वर्षीय प्रतिभा ने किसी भी युद्धक विमान में 30 मिनट की यात्रा करने वाली सबसे उम्रदराज महिला का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अड्डे पर उन्होंने पायलट, उच्चाधिकारियों और विमान के तकनीकी स्टॉफ के साथ फोटो खिंचवाए।
प्रतिभा के साथ जाने वाले पायलट साजन के पास 3,200 घंटों की उड़ान का अनुभव है। उतरने के बाद राष्ट्रपति को विश्राम गृह ले जाया गया, जहाँ उनका चिकित्सीय परीक्षण किया गया।
उड़ान भरने के पूर्व राष्ट्रपति को आपातकालीन निर्गमन प्रक्रिया और सुखोई-30 की उड़ान के विभिन्न पहलुओं के बारे में 30 स्क्वॉड्रन ‘राइनोज’ ने संक्षिप्त जानकारी दी।
सुखोई में उड़ान भरने वाली प्रतिभा देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इसके पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने लोहेगाँव से ही इसमें उड़ान भरी थी। कलाम की 30 मिनट की उड़ान की गति सुपरसोनिक गति से थोड़ी ही कम थी।
क्या है सुखोई-30 एमकेआई : अगली पीढ़ी का लड़ाकू विमान, सुखोई भारतीय वायुसेना में 1996-97 में सेवा में आया था, तब भारत ने 50 सुखोई-30 विमान रूस से खरीदे थे। इसके बाद 2000 में हुए एक समझौते के अंतर्गत हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को 140 विमान बनाने का लाइसेंस प्राप्त हुआ था।
सुखोई-30 दो सीटर, दो इंजन वाला मल्टीरोल (आक्रमण और रक्षा) वाला सुपरसोनिक जेट है, जिसकी अधिकतम गति 2.35 मेक (2500 किमी प्रति घंटा) है। यह विमान घातक 130 एमएम की जीएचएस गन तथा 8000 किलो के आयुधों से लैस है। परमाणु बम वहन करने की क्षमता वाले इस विमान में हवा से हवा, हवा से सतह पर मार करने वाली कई अत्याधुनिक और खतरनाक मिसाइलें भी लगी हैं।
भारतीय परिस्थितियों के अनुसार इसमें कुछ फेरबदल भी किए गए हैं। वर्तमान में सुखोई-30 भारतीय वायुसेना की तीन स्क्वॉड्रन 20 'लाइटनिंग', 30 'रायनों' तथा 24 'हॉक्स' पुणे और बरेली एयरबेस में तैनात हैं। हाल ही में इसकी एक स्क्वॉड्रन को असम के तेजपुर में भी तैनात किए जाने की प्रकिया चल रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...