02 नवंबर, 2009

ऑस्ट्रेलिया में नौका डूबी, 25 मरे

ऑस्ट्रेलिया के पास हिंद महासागर में स्थित कोकोस द्वीप के पास रविवार रात एक नौका के डूब जाने से 25 लोगों की मृत्यु हो गई।

इस नौका पर 40 लोग सवार थे, जिसमें से 15 लोगों को बचा लिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कल रात नौका के डुबते समय विद्युत तरंगों को पाए जाने पर तटीय अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू किया।

आंतरिक मामलों के प्रवक्ता ब्रन्डेन ओ कोनोर ने बताया बचाव कार्य संयोजक केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार नौका पर कुल 40 लोग सवार थे।

ऑस्ट्रेलिया ब्रॉडकास्टिंग कार्प रेडियो के अनुसार नौका के डुबते समय एक व्यापारिक जहाज ने 15 लोगों को बचा लिया। आशंका है कि नौका में अवैध शरणार्थी शामिल थे।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार