30 सितंबर, 2009

सोनिया को नोबेल अवार्ड देने की सिफारिश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वर्ष 2009 के लिए प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। भारत में कार्यरत सामाजिक संस्था इंटरनेशनल अवैकनिंग सेंटर ने नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था नारवेजियन नोबेल प्रतिष्ठान के निदेशक गेर लुंडेस्टड को बुधवार को लिखे पत्र में यह सिफारिश की है।

सेंटर ने सोनिया को नोबेल शांति पुरस्कार देने की जोरदार सिफारिश करते हुए नोबेल प्रतिष्ठान को लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष निरंतर मानव जाति के हित और विश्व शांति के लिए कार्य कर रही हैं। इसमें कहा गया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रिक देश में उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी के शासन के माध्यम से शांति और सौहार्द कायम है जो विश्व शांति के लिए अनिवार्य घटक है।

सोनिया को विश्व की शक्तिशाली महिला बताते हुए पत्र में कहा गया कि उनका जीवन मानवीय सेवा, मानवीय गरिमा और विश्व बंधुत्व को समर्पित है।

सेंटर के अध्यक्ष मजाज़ मुंगेरी ने कहा कि सोनिया के महत्वपूर्ण कार्यो को देखते हुए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनके नाम की सिफारिश की गई है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पाने की वह सबसे योग्य प्रत्याशी हैं और उनको यह सम्मान मिलने से स्वयं नोबेल प्रतिष्ठान की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

इंटरनेशनल अवैकनिंग सेंटर ने लगातार सातवें साल सोनिया गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार देने नोबेल प्रतिष्ठान से आग्रह किया है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार