30 सितंबर, 2009
दो नौकाओं के डूबने से 30 सवारों की मौत
बिहार के खगडि़या और दरभंगा में सोमवार को दो नौकाओं के डूबने से 30 सवारों की मौत हो गई। 72 से अधिक लोग लापता हैं। मृतकों में ज्यादातर बच्चे हैं। आठ शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। राज्यपाल देवानंद कुंवर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना पर पर शोक प्रकट किया है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस बीच, मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची राहत टीम बचाव कार्य की निगरानी में लग गई। खगडि़या के अलौली थानान्तर्गत फूलतौड़ा घाट के समीप सोमवार की देर शाम सवारों से खचाखच भरी नाव अचानक आई तेज आंधी के कारण करेह नदी की बीच धार में डूब गई। हादसे के बाद से 72 लोगों का कोई अता-पता नहीं है। नाव पर सवार लोग दशहरा मेला देखकर अपने घरों को लौट रहे थे। मंगलवार तक 21 शव बरामद हो चुके थे। बाकी शवों की बरामदगी के लिए महाजाल लगाए गए हैं। पटना से आए गोताखोर भी खोजबीन में लगे हुए हैं। दूरभाष पर एडीएम जे। सरदार ने बताया कि कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दाह-संस्कार के लिए प्रति शव पन्द्रह सौ रुपये तत्काल दिये जा रहे हैं। दरभंगा जिले में भी दशहरा मेला देखकर 17 लोग कुशेश्र्वरस्थान से बलांट गांव लौट रहे थे। सोमवार शाम तेज आंधी के दबाव में नाविक ने संतुलन खो दिया। डगमगाती हुई नाव कमला नदी में नरैल चौर में पलट गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात एक ही परिवार के थे। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि में से 25-25 हजार रुपये तत्काल उपलब्ध कराते हुए जिलाधिकारी प्राण मोहन ठाकुर ने 24 घंटे के भीतर शेष राशि मुहैया कराने का आश्र्वासन दिया है। इस बीच, मुख्यमंत्री के आदेश पर पटना से घटनास्थल पर पहुंची उच्च स्तरीय टीम राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के साथ पीडि़त परिजनों के लिए जरूरी मदद के बन्दोबस्त में जुट गई है। इस टीम में आपदा प्रबंधन मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री व्यास जी, पथ निर्माण विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत तथा गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार शामिल हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...