22 सितंबर, 2009
चार ट्रेनें 30 तक निरस्त तो कुछ के मार्ग बदले
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनों को रद व कुछ का संक्षिप्त समापन भी किया गया है। रही बात यात्रियों को राहत देने की तो रेल प्रशासन मात्र दो पैसेंजर तथा एक एक्सप्रेस गाड़ी को चला रहा है। मंगलवार को सेानपुर क्षेत्र के रेलवे अधिकारियों ने धंसान स्थल का दोबारा निरीक्षण किया। हालांकि मरम्मत कार्य से कब तक निजात मिलेगी इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। जानकारी के मुताबिक नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली-जोगबनी एक्स, दानापुर-न्यू जलपाईगुड़ी कैपिटल, दानापुर-कामाख्या कैपिटल, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, महानन्दा एक्सप्रेस, बाड़मेर- बीकानेर एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, गांधीधाम एक्सप्रेस, अजमेर एक्सप्रेस, छत्रपति शिवाजी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तन कर कटिहार-बरौनी की जगह वाया किऊल-मालदा डाउन कुमेदपुर होकर 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा। इसके अलावा टाटा लिंक एक्सप्रेस, कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना-गुवाहाटी स्पेशल तथा 315 अप एवं 316 डाउन को 30 सितंबर तक निरस्त कर दिया गया है। साथ ही सियालदह-सहरसा एक्सप्रेस कटिहार से सहरसा के बीच निरस्त रहेगी। गुवाहाटी-दरभंगा स्पेशल कटिहार से दरभंगा के बीच निरस्त रहेगी। अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस बरौनी से कटिहार के बीच 30 सितम्बर तक निरस्त रहेगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...