लोकसभा में मंगलवार को सदस्यों ने गंगा नदी के अस्तित्व पर मँड़राते खतरे का जिक्र करते हुए सरकार से गंगा नदी को बचाने के लिए अविलंब कारवाई करने की माँग की।
समाजवादी पार्टी के रेवती रमन सिंह ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि गंगा सिर्फ एक नदी ही नहीं बल्कि प्राचीन काल से यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गंगा का जो स्रोत है वह ग्लेशियर लगातार पीछे खिसकता जा रहा है। इसके अलावा गंगा की सहायक नदी अलकनंदा की छह से 24 किलोमीटर की धारा सूख गई है। आज आलम यह है कि इलाहाबाद में गंगा नाले की तरह बह रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भैरो घाटी में डैम बना रही है और जब यह डैम बन जाएगा तो गंगा में पानी का प्रवाह बंद हो जाएगा।
सिंह ने सरकार से माँग की है कि गंगा में अविरल धारा बहे और यह प्रदूषण मुक्त रहे इसके लिए वह तत्काल कारवाई करे। इसका उनकी पार्टी के शैलेन्द्र कुमार ने भी समर्थन किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...