15 जुलाई, 2009
निलंबित राशन दुकानों पर 90 दिनों में निर्णय
राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन राशन दुकानों के लाइसेंस अनियमितता आदि कारण से निलंबित किये गए हैं उनके मामले में 90 दिनों के भीतर निर्णय कर लिये जाएं। मुन्द्रिका सिंह यादव के ध्यानाकर्षण प्रश्न का उत्तर देते हुए सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को विधानपरिषद में कहा कि जन वितरण प्रणाली को कारगर बनाये रखने के लिए निरीक्षण एवं निगरानी की व्यवस्था है। जांच के दौरान अनियमितता, कालाबाजारी या विचलन के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित की जाती है। निलंबन के पूर्व जन वितरण विक्रेता से स्पष्टीकरण पूछा जाता है, असंतोष उत्तर पाये जाने या गंभीर रूप से दोषी पाये जाने पर उनकी अनुज्ञप्ति रद भी की जाती है। मगर जनता को परेशानी नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए बगल के दुकान से इसे सम्बद्ध कर दिया जाता है। नियमित होने वाली समीक्षा बैठकों में जिलाधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि निलंबित दुकानों के मामले में 90 दिनों के भीतर लाइसेंस रद करने या आरोप मुक्त करने के बारे में फैसला कर लें। मंत्री ने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के मामले में 90 दिन का फार्मूला लागू नहीं होता। जब तक न्यायालय द्वारा इन मामलों में दोषमुक्त नहीं किया जाता तब तक लाइसेंस निलंबित रखने का प्रावधान पीडीएस कंट्रोल आर्डर में है। उन्होंने खाली पड़े दुकानों के बारे में कहा कि जिलों में डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति रहती है वही रिक्त दुकानों के आवंटन के बारे में निर्णय करती है। मुन्द्रिका सिंह, हारुन रसीद आदि सदस्यों की शिकायत थी कि निलंबन के मामले में भी न तो समय पर निर्णय किया जा रहा है न ही खाली दुकानों का आवंटन हो रहा है। इससे जनता को दिक्कत हो रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...