विलासिता कर सहित विभिन्न तरह के करों में सात साल तक छूट, जमीन निबंधन और बिजली की सालाना न्यूनतम गारंटी आदि में भी मिलेगी राहत
पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के लिए नजर लगाए लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के लिए नई पर्यटन नीति को मंजूरी दी है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा पहले से ही दिया जा चुका है। नई नीति लागू होने के बाद इस क्षेत्र में निवेश करने वालों को उसी तरह छूट मिलेगी जिस तरह औद्योगिक नीति के तहत नये उद्योग लगाने पर मिलते हैं। बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गयी। इस क्षेत्र में निवेश करने वालों को विलासिता कर सहित विभिन्न तरह के करों में सात साल तक छूट, जमीन निबंधन और बिजली की सालाना न्यूनतम गारंटी आदि में भी राहत मिलेगी। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सरकार अलग फोर्स भी गठित करेगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके तहत मरीजों को दैनिक भोजन मद में राशि 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये की जानी थी। मगर प्रस्ताव में मेडिकल कालेज अस्पताल शामिल नहीं रहने के कारण बैठक में इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। अगली बैठक में इसे हरी झंडी मिलेगी। कैबिनेट में प्रथम अनुपूरक और इससे संबंधित विनियोग को हरी झंडी प्रदान की गयी। कैबिनेट ने सकरी और रैयाम चीनी मिल के स्थान पर नई चीनी मिल स्थापित करने और गुरारू चीनी मिल के स्थान पर चावल मिल स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। बैठक में कटाव निरोधक दो योजनाओं के लिए 70 करोड़ रुपये तथा मध्याह्न भोजन के लिए राशि स्वीकृति की गयी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...