रंगरा चौक प्रखँड क्षेत्र कटिहार भागलपुर जिला के सीमावर्ती चापर दियारा गांव विकास की रोशनी से कोशो दूर है । यह गांव सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित है । गांव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र नही रहने से रोगीयों को इलाज कराने के लिए चार किमी. दूर सधुआ जाना पड़ता है । खासकर प्रसव पीडि़त महिला को खटीया पर टांग कर अस्पताल ले जाना पड़ता है । बाढ़ के समय चार महीने तक गांव के लोगों का बाहरी दुनिया से पूर्णत: सम्पर्क कट जाता है । लोग आवागमन के लिए नाव पर सवार होते है । एक ओर जहां गांव के चौपाल में इंटरनेट लग चुका है वही इस गांव में अभी तक लोगों को बेसिक फोन की सुविधा भी नसीब नहीं हुई है । हाइस्कुल के अभाव में गांव की अधिकांश बेटियां पांचवी पास कर पढाई बीच में ही छोड़ देती है ।
इस संबंध में संजीव दास कहते है चुनाव के मौसम हरेक दल के नेता गांव में चहूमुखी विकास करने की बात करते है किंतु समय बीतने के पश्चात सभी समस्या को ठण्डे बस्ते में डाल देते है । मुकेश कुमार कहते है गांव की विकास की बात कहकर सभी नेताओ ने हम लोग को छलने का काम किया है ।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...