24 अप्रैल, 2009
क्षेत्र के विकास के लिए राजग गठबंधन को वोट दें -मोदी
चालीस महीने पहले जिस तरह आपने बिहार में एनडीऐ की सरकार बनायी थी उसी तरह से अब दिल्ली में भी एनडीऐ की सरकार बनाना है। हमारा एक ही नेता है - लाल कृष्ण अडवानी। युपीऐ में एक दर्जन लोग पीएम् बनने लिए सिविल वार कर रहे हैं । जिनमें से कुछ का तो एम् पी बनने का भी ठिकाना नहीं है , लेकिन वे पीएम् बनने का सपना पाल रहे हैं।
उपरोक्त बातें बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी ने भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के खरीक प्रखंड अंतर्गत हाई स्कूल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। इसके साथ ही उन्हों ने यह भी कहा की जिनके कारन पन्द्रह साल में बिहार को जितना निचे जाना था चला गया। अब पी एम् बनेंगे तो देश कहाँ जाएगा । व्यापारी, ठेकेदार, विद्यार्थी सब बिहार छोड़ कर बाहर जाने लग गए थे। सडकों को गड्ढों में बदल डाला। बिजली की जगह लालटेन युग में पहुँचा दिया। विद्यार्थी को कलम में स्याही भरने के बजाय लाठी में तेल पिलाना सिखा दिया। और तो और अन्य राज्यों में बिहारिओं का अपमान होता रहा, बिहारी मार खाते रहे और वे चुपचाप देखते रहे।
इसके अलावे उनके शासन काल में अलकतरा, चारा इत्यादि कई तरह के घोटाले हुए, नर संहार होते रहे लेकिन हमारी सरकार में कोई घोटाला, दंगा,नर संहार या कोई तनाव भी नहीं हुआ। सभी को सम्मान मिला।
बिहार के विकास की चर्चा करते हुए मोदी ने बताया की पन्द्रह साल में जहाँ पचीस हजार करोड़ ही खर्च किया गया था वहां नीतिश सरकार ने चालीस महीने में पैतिश हजार करोड़ विकाश के नाम पर खर्च किया है। फैशाला आपके हाथों में है। आप को अपना भविष्य कैसा बनाना है।
इस सभा को मोदी के अलावे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री गिरिराज किशोर सिंह सहित दर्जनों क्षेत्रीय नेताओं ने भी संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन को भागलपुर क्षेत्र से अप्रत्यासित मतों से जिताने की अपील की।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
वयोवृद्ध माकपा नेता ज्योति बसु की हालत आज भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय माकपा नेता के इलाज के लिए...
-
पटना। बिहार में डॉल्फिन की संख्या बहुत तेजी से घटती जा रही है। भारत में करीब दो हजार डॉल्फिन हैं जिनमें से करीब 1300 के बिहार में पाई जाती...
-
पटना उच्च न्यायालय ने पूर्व में दिये गये निर्देश के बाद भी सरकार के हलफनामा नहीं दायर करने पर शुक्रवार को गहरी नाराजगी जतायी। न्यायाधीश अजय...
-
भारत यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी गर्मजोशी और आकषर्क व्यक्तित्व की बदौलत स्कूली बच्चों का दिल जीत लिया। ओबामा ने मु...
-
राजेश कानोडिया कहते हैं पक्षी राज गरुड़ का मनभावन क्षेत्र कोसी का किनारा होता है। तभी तो ये पक्षी प्रति वर्ष इस क्षेत्र में आकर विचरण करते ...
-
कांग्रेस प्रत्यासी सदानंद सिंह के अनुसार केन्द्र में मजबूत सरकार सिर्फ़ कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा मुद्दा विहीन है। जनता ने इस दफे अगर ...
-
मतगणना 16 मई को सुबह आठ बजे से होगी इसके लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 12 और 13 मई को अंग सांस्कृतिक भवन में होगा। 12 को प्रथम पाली में...
-
सेवा निवृत शिक्षिका पंचा देवी(७५) के निधन पर श्राद्ध कर्म पश्चात बिहारी अतिथि सदन , नवगछिया में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान संतमत सत्सं...
-
अतिक्रमण व सड़क किनारे सईकिल, मोटरसाईकिल एवं अन्य वाहन खड़ा करने के चलते नवगछिया शहर के विभिन्न चौराहों पर प्रतिदिन जाम लग जाता है। जाम हटने ...
-
बिहपुर प्रखंड के हरियो गांव में गुरुवार को एक बार फिर गोली एवं बमों की आवाज से थर्रा गया। हरियो गांव को एक बार फिर से अशांति की आगम झोकने के...