23 जून, 2012
कामाख्या मंदिर तीन दिन के लिए बंद
गुवाहाटी के वार्षिक अंबुबाची मेले के अवसर पर प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के कपाट शुक्रवार से तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। मेले के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कामाख्या देबुत्तर बोर्ड के महासचिव नाबा सरमा ने बताया कि मंदिर के कपाट आज सुबह छह बजकर 12 मिनट पर बंद कर दिए गए और अब इन्हें 25 जून को सुबह सात बजे खोला जाएगा। देश और दुनिया से साधू और श्रद्धालु नीलांचल मंदिर की चोटी पर स्थित इस शक्तिपीठ मंदिर पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन ने मेले को शंतिपूर्वक और बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न करवाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। कामरूप (मेट्रो) उपायुक्त आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि नीलांचल की पहाड़ियों पर 600 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है क्योंकि तीन दिन के उत्सव के दौरान तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना है। मंदिर परिसर और इसके आसपास करीब 410 सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक :गुवाहाटी सिटी: ए जे बरूआ ने बताया कि तीन पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा इंतजाम की निगरानी करेंगे। बरूआ ने कहा कि करीब 100 स्काउट और गाइड एवं 60 एनसीसी कैडेट्स भी पुलिस की सहायता के लिए तैनात रहेंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। नदी पुलिस नीलांचल पर्वत के नीचे बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर निगरानी रखेगी। अग्निहोत्री ने बताया कि मंदिर की इमारतों के भीतर मंदिर के पुजारी दैनिक गतिविधियों का संचालन करेंगे। हालांकि सुरक्षा बलों के जवान मंदिर के दरवाजों पर पहरा देंगे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...