12 जून, 2012

हाई कोर्ट की शरण में स्वामी नित्यानंद

विवादास्पद स्वामी नित्यानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। नित्यानंद ने अपनी याचिका में पिछले हफ्ते उनके ध्यानपीठम आश्रम में हुई हिंसा के बाद दर्ज एफआइआर को रद करने की मांग की है।

उन्होंने हाई कोर्ट से मारपीट की घटना से संबंधित रिपोर्ट अपने पास मंगाने का अनुरोध भी किया है। नित्यानंद के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई फिलहाल निचली अदालत में लंबित है। नित्यानंद का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप दुर्भावना से प्रेरित है। नित्यानंद पहले ही अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप झेल रहे हैं। इस मामले में उन्हें जमानत मिली हुई है।

नित्यानंद 7 जून को उनके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज होने के बाद से फरार हैं। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को नित्यानंद के आश्रम में ताला जड़ने का आदेश दे दिया था। मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा था कि नित्यानंद को दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार