उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का पहला चरण आज शुरू हुआ। शनिवार सुबह वोटिंग शुरू हुई। राजधानी के करीब 22.47 लाख मतदाता महापौर, पार्षद और नगर पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए आज मतदान करेंगे।12.10 लाख पुरुष और 10.37 लाख महिलाएं राजधानी में बनाए गए 2189 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। शाम छह बजे तक मतदान का दौर चलेगा। ये लखनऊ के महापौर के अलावा 8 नगर पंचायत सदस्यों और 110 वार्डो के पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान करेंगे।महापौर पद के लिए जहां 12 उम्मीदवार मैदान में हैं तो वार्डो में पार्षद पद के लिए 1679 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग यादव ने शुक्रवार देर शाम संवाददाताओं को बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।यादव ने कहा कि स्वतंत्र एंव निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर 29 पुलिस उपाधीक्षकों, 608 उप-निरीक्षकों, 345 हेड कांस्टेबलों, 4449 कांस्टेबलों और 6,000 होमगार्ड के अलावा प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 16 कंपनियां तैनात की जाएंगी।मालूम हो कि निकाय चुनाव के लिए मतदान चार चरणों में 23 जून से चार जुलाई तक होगा। मतगणना का काम सात जुलाई को होगा। निकाय चुनाव में 12 नगर निगमों, 189 नगर पालिकाओं और 404 नगर पंचायतों के लिए मतदान होना है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
वयोवृद्ध माकपा नेता ज्योति बसु की हालत आज भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय माकपा नेता के इलाज के लिए...
-
राजेश कानोडिया कहते हैं पक्षी राज गरुड़ का मनभावन क्षेत्र कोसी का किनारा होता है। तभी तो ये पक्षी प्रति वर्ष इस क्षेत्र में आकर विचरण करते ...
-
कांग्रेस प्रत्यासी सदानंद सिंह के अनुसार केन्द्र में मजबूत सरकार सिर्फ़ कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा मुद्दा विहीन है। जनता ने इस दफे अगर ...
-
सेवा निवृत शिक्षिका पंचा देवी(७५) के निधन पर श्राद्ध कर्म पश्चात बिहारी अतिथि सदन , नवगछिया में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान संतमत सत्सं...
-
गंगापार में राजद की चुनाव में खस्ता हालत के बावजूद बिहपुर के राजद विधायक शैलेश कुमा र उर्फ बुलो मंडल का पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।...
-
बुनकरों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराते देख नाबार्ड ने उनके लिए रात में भी वस्त्र का उत्पादन जारी रखने पहल की है। इसके तहत उन्हें बिना ख...
-
नवगछिया स्टेशन पर पूर्वमध्य रेल के महाप्रबंधक गिरीश भटनागर ने प्लेटफोर्म संख्या दो पर उपरिगामी पुल का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित मारवाड...
-
हिन्दुस्तान की संस्कृति गंगा से जुड़ी है। गंगा मिट गई तो यह भी मिट जाएगी। राष्ट्रीय नदी की निर्मलता के लिए सब को संगठित होना होगा। भागलपुर जि...
-
प्रधानमंत्री की तनख्वाह उनके मीडिया सलाहकार से महज 30 हजार रुपए अधिक है। प्रधानमंत्री को हर माह मिलते हैं 1.60 लाख रुपए तो पंकज पचौरी (मीडिय...
-
कौशल किशोर मिश्र, भागलपुर बिहार के भागलपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, कोसी व सीमांचल के दियारा (डेल्टा) इलाकों में पुलिस-प्रशासन का नहीं गुंडा बैं...