अभिनेता रवि बासवानी का निधन
भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक बेहद चर्चित और महत्वपूर्ण फिल्म 'जाने भी दो यारो' के अभिनेता रवि बासवानी का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन नैनीताल से दिल्ली ले जाते समय हुआ। बासवानी 64 वर्ष के थे। उन्होंने अपना करियर फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से 1981 में किया था।'
जाने भी दो यारो' के लिए उन्हें 1984 में फिल्मफेयर का श्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला था। उनकी अन्य चर्चित फिल्मों में 'अब आएगा मजा', 'कभी हाँ कभी ना' और 'यूँ होता तो क्या होता' आदि थीं।बासवानी निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म पर काम कर रहे थे और उसकी पटकथा लिख चुके थे। रंगमंच से फिल्मों में आए बासवानी टीवी पर भी अभिनेता और निर्देशक के रूप में काफी सक्रिय रहे और कई धारावाहिक किए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...