दुबई. लगभग 800 भारतीय कर्मचारी संयुक्त अरब अमीरात के एक लेबर कैंप में फंसे हैं। बिना बिजली-पानी के उनका जीना मुहाल हो गया है। इन लोगों को 6 माह का मेहनताना भी नहीं मिला है। उन्हें दुबई लाने वाली कंपनी का प्रबंध संचालक भारत चला गया है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये कर्मचारी दुबई की कंपनी एटलांटिक एमीरेट्स ग्रुप के शारजाह स्थित कैंप में हैं। कंपनी के लिए 5 साल से काम कर रहे और अब कैंप में फंसे एक भारतीय इलेक्ट्रीशियन सुनील ने बताया, ‘सामान्य तौर पर हम लोगों को दो महीने काम कर चुकने के बाद ही पैसा मिलता है।
इसलिए हम इंतजार करते रहे, लेकिन काम पूरा हो जाने के बाद भी पैसा नहीं मिला तो हम चिंतित हो गए।’फिर इन लोगों ने शिकायत की। मार्च से यूएई के श्रम मंत्रालय के अधिकारी कई बार कैंप का दौरा कर चुके हैं। कंपनी के 1400 कर्मचारियों में 800 भारतीय हैं। शेष बांग्लादेश और पाकिस्तान के हैं।
इनमें से 115 लोगों को 18 अप्रैल को पाकिस्तान और बांग्लादेश भेज दिया गया है। मंगलवार को 30 लोगों को भारत रवाना किया गया है। दुबई स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार कर्मचारियों को उनका पैसा दिलाने और उनकी भारत वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यह कंपनी अबूधाबी, दुबई और शारजाह में रियल एस्टेट मैनेजमेंट, निर्माण, इंजीनियरिंग, सिक्योरिटी और क्लीनिंग सर्विसेज जैसे कार्र्यो से भी जुड़ी है। भारत में उसका ट्रैवल सर्विस, प्लांटेशन और स्टोन क्रशिंग (केरल में) का कामकाज भी है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...