डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है।
कंपनी ने बताया कि दो साल के भीतर ही उसने यह मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने यह कारोबार वर्ष 2007 में शुरू किया था। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी टोनी डीसिल्वा ने कहा कि क्षेत्रीयता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नीति बनाई गई और अलग-अलग बाजार के हिसाब से हम उन्हें निर्धारित करते हैं।
उन्होंने कहा कि कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर ग्राहकों का आधार बनाकर राष्ट्रीय ब्रांड बन गई है। चालीस लाख ग्राहकों का विश्वास जीतना कंपनी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।