राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर कुलियों को भी ‘जैंटलमैन’ बनाने जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुलियों को अपटूडेट बनाने के लिए इन दिनों दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी व्यक्तित्व विकास की कक्षाएँ ली जा रही हैं और जल्द ही किशनगंज के कस्टमर केयर इंस्टिट्यूट में उन्हें व्यावसायिक कक्षाओं में बैठाया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रमंडल खेलों से देश की छवि जुड़ी है, इसलिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने के साथ ही कुलियों को भी तैयार किया जा रहा है।
उनका मानना है कि खेलों के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आएँगे। उन्हें कोई परेशानी न हो, इसलिए सभी तैयारियाँ की जा रही हैं।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मनीष तिवारी का कहना है कि विदेशी सैलानियों की सुविधा के मद्देनजर कुलियों को अंग्रेजी सिखाई जा रही है ताकि वे विदेशी पर्यटकों से सामान उठाने और सामान के भाड़े आदि को लेकर अंग्रेजी में बात कर सकें।
अधिकारियों ने बताया कि इस समय दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाजियाबाद, गुड़गाँव और फरीदाबाद के लगभग दो हजार कुली अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा कि कुलियों को उनके पेशे के दौरान अंग्रेजी में इस्तेमाल की जाने वाली पंक्तियाँ बड़े ध्यान से समझाई जा रही हैं।
कुलियों को अंग्रेजी बोलना ही नहीं बल्कि ड्रेस पहनने का सलीका भी सिखाया जा रहा है। उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान वे लाल रंग की एक जैसी कमीज पहनें।
अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में कोई कुली गहरे लाल रंग की कमीज पहनकर रखता है तो किसी के पास हल्के लाल रंग की कमीज होती है। राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसा नहीं चलेगा और उन्हें एक रंग और एक डिजाइन के कपड़े पहनने होंगे। कुलियों को प्रशिक्षित करने के लिए व्यक्तित्व विकास से जुड़े बहुत से शिक्षक लगाए गए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...