06 फ़रवरी, 2010

न्यायाधीशों की संपत्ति को सार्वजनिक

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने न्यायाधीशों की संपत्ति को सार्वजनिक कर दिया। सबसे अमीर न्यायमूर्ति मनमोहन हैं तो 42 न्यायाधीशों के संपत्ति और निवेश की इस फेहरिस्त में सबसे नीचे न्यायमूर्ति गीता मित्तल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जगमोहन के पुत्र न्यायमूर्ति मनमोहन ने 13 कंपनियों के शेयर और 25 कंपनियों के म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश कर रखा है। इसके अलावा सात करोड़ से ऊपर का निवेश उन्होंने विभिन्न योजनाओं में किया है।

न्यायमूर्ति मनमोहन की पाँच अचल संपत्तियाँ हैं, जिसमें रिहायशी सुजानसिंह पार्क में दो फ्लैट शामिल है।

न्यायमूर्ति गीता मित्तल के पास इसके उलट कोई भी अचल संपत्ति नहीं हैं। अपनी घोषणा में उन्होंने कहा कि कुछ बचत स्कीम में उन्होंने केवल 18 लाख रुपए का निवेश किया है। उन्होंने शेयर में भी निवेश नहीं किया है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार