10 फ़रवरी, 2010

अफगानिस्तान बर्फबारी, 157 की मौत

अफगानिस्तान में हिमस्खलन की घटनाओं में कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई है और एक मुख्य सड़क पर बर्फ से ढँके वाहनों में सैकड़ों लोग फँस गए हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जमेरी बशरी ने कहा कि बचावकर्ताओं ने पिछले दो दिनों के दौरान सालांग दर्रे से 157 शव निकाले हैं। यह काबुल को देश के उत्तरी इलाकों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।

बशरी ने कहा कि बर्फ से ढँकी सड़क का करीब डेढ़ मील का हिस्सा साफ कर दिया गया है और अब तक करीब 2600 लोगों को बचाया गया है। 12700 फुट ऊँचे इस दर्रे पर गत सोमवार को हुए हिमस्खलन और जबरदस्त बर्फबारी की वजह से वाहनों से जा रहे सैकड़ों लोग फँस गए थे। उनमें से कुछ की अपने वाहनों में ही जम जाने से मृत्यु हो गई थी।

दर्रे पर 24 से ज्यादा बार हिमस्खलन होने से 2.1 मील सड़क पर सैकड़ों वाहन बर्फ से दब गए थे। बचाव कार्य में पुलिस के 400 जवानों और 100 स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार