10 फ़रवरी, 2010

अमेरिका में दो लाख भारतीय अवैध निवासी

अमेरिका में करीब दो लाख भारतीय गैर कानूनी रूप से रह रहे हैं। वर्ष 2008 में यह संख्या एक लाख 60 हजार थी। 2009 में इसमें 40 हजार का इजाफा हुआ। यह खुलासा होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा मंगलवार को जारी 'अमेरिका में गैरकानूनी अप्रवासियों की अनुमानित आबादी : जनवरी 2009' की रिपोर्ट में किया गया है।

अमेरिका में भारतीयों की संख्या में वृद्धि ऐसे समय हुई है जब यहां गैर कानूनी विदेशी अप्रवासियों की आबादी में सात फीसदी की गिरावट आई है। जनवरी 2008 में गैरकानूनी रूप से रहने वाले विदेशियों की संख्या एक करोड़ 16 लाख थी जबकि जनवरी 2009 में घटकर एक करोड़ आठ लाख रह गई।

गैर कानूनी अप्रवासी देशों की सूची में सबसे ऊपर मैक्सिको के सबसे ज्यादा करीब 67 लाख नागरिक अवैध तरीके से रह रहे हैं। इसके बाद अल सल्वाडोर [पांच लाख 30 हजार], ग्वाटेमाला [चार लाख 80 हजार], होंडूरास [तीन लाख 20 हजार], फिलीपींस [दो लाख 70 हजार] और अंत में भारत [दो लाख] का नाम आता है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार