23 जनवरी, 2010

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

भारत सरकार ने आज वर्ष 2008 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। पुरस्कारोअधिकांश्रेणियोमेबॉलीवुसितारोदबदबरहा

'अंतहीन' (बांग्ला) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म से नवाजा गया है, जबकि उपेंद्र लिमये (जोगवा) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता रहे। 'रॉक ऑन' सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म घोषित की गई है। प्रियंका फिल्म फैशन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं। इसी फिल्म के लिए अभिनेत्री कंगना रानाउत को सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का खिताब दिया गया।

'ओए लकी लकी ओए' सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय का पुरस्कार अपने नाम करने में सफल रही, जबकि फिल्म रॉक ऑन के लिए अर्जुन रामपाल को सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता चुना गया। हरिहरन और श्रेया घोषाल को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ गायक और गायिका के खिताब से नवाजा गया। नीरज पांडे को फिल्म वेडनसडे के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के पुरस्कार के लिए चुना गया।

सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार फिल्म फिराक के लिए ए. श्रीकार को गया। इसी फिल्म के लिए गौतम सेन ने सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ वस्त्र सज्जाकार की ट्रॉफी पर नीता लूला (फिल्म जोधा अकबर) ने कब्जा जमाया, वहीं सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार मराठी फिल्म जोगवा के लिए अजय और अतुल को मिलेगा।

सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार बांग्ला फिल्म ‘अंतहीन’ के लिए अनिंद्य बनर्जी और चंद्रनील भट्टाचार्य को दिया जाएगा। गोवर्धन को फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स का पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

‘जोधा अकबर’ फिल्म के अजीमो शान शहंशाह... गीत के लिए चिनी प्रकाश और रेखा प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन के खिताब से नवाजा जाएगा। सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के पुरस्कार के लिए मास्टर शम्स पटेल को चुना गया।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार