01 जनवरी, 2010

लालू ने की नीतिश को हटाने की प्रतिज्ञा

पूर्व रेलमंत्री और राजद अध्यक्ष लालूप्रसाद ने शुक्रवार को प्रतिज्ञा की है कि वह 2010 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिशकुमार को सत्ता से बेदखल कर देंगे।

राज्य विधानसभा में विपक्ष की नेता और पत्नी राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास में लालूप्रसाद यादव ने कहा कि नववर्ष पर वह प्रतिज्ञा करते हैं कि बिहार को जद यू और भाजपा के सामंती शासन से छुटकारा दिला देंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग राज्य सरकार से तंग आ चुके हैं। यह भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन गई है और यह वादों की सरकार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महँगाई के लिए कांग्रेस की केंद्र सरकार से अधिक राज्य सरकार जिम्मेदार हैं। यह काला बाजारियों की सरकार है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार