06 दिसंबर, 2009
समाज सेवा नेत्रदान से ही संभव : एसडीओ
विकलांग भी समाज में जीने के हकदार हैं। नैन नहीं तो चैन नहीं है। इसलिये मरने के बाद भी समाज सेवा करने के लिए नेत्रदान करना चाहिए। ये बातें अनुमंडल पदाधिकारी कपिलदेव महतो ने लायन्स क्लब आफ नवगछिया टाउन द्वारा लैंस प्रत्यारोपण पद्धति से मोतियाबिंद के मुफ्त आपरेशन शिविर के उद्घाटन मौके पर कही। शिविर में सिविल सर्जन प्रतिमा मोदी ने एक नेत्र बैंक की स्थापना पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यह कार्य लायन्स क्लब के सहयोग से ही संभव है। इसके साथ ही उन्होंने अंधापन और नेत्र में विकलांगता के कारणों एवं बचाव पर चर्चा करते हुए विटामिन ए युक्त भोजन करने का सुझाव दिया। वहीं सेवा निवृत्त सिविल सर्जन डा.आरसी राय ने भी अंधापन से बच्चों को बचाने के कई उपाय सुझाए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बच्चों को टीवी देखने से बचाने की सलाह दी। कार्यक्रम के डिस्ट्रीक्ट चेयर पर्सन लायन शंकर लाल जैन ने ब्लड बैंक की स्थापना एवं रक्तदान करने से होने वाले फायदे को बताया। उक्त शिविर प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डा. बीएल चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा आई केयर सेन्टर में लगाया गया था। जहां क्लब के पवन सर्राफ, शंकर लाल केडिया, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, मो. इसराफिल, डा.एके केजरीवाल, सचिव प्रवीण कुमार भगत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश सर्राफ ने किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...