झारखण्ड विधानसभा चुनाव में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा पहली बार सदन पहुंची हैं और इस बार उन्हें सबसे युवा विधायक बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ है.
राज्य की जगन्नाथपुर सीट से विधानसभा पहुंची 26 वर्षीय गीता 81 सदस्यीय विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक बनी हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2006 में मधु कोड़ा को 34 वर्ष की उम्र में राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ था.
राज्य विधानसभा में गीता के बाद बरकांठा सीट से जीते भाजपा विधायक अतिम यादव दूसरे सबसे युवा विधायक हैं. वह गीता से मात्र एक वर्ष बड़े हैं. वहीं सिमारिया से झाविमो (प्रजातांत्रिक) के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे जयप्रकाश सिंह भोक्टा तीसरे सबसे कम उम्र के विधायक बने हैं, उनकी उम्र 29 वर्ष है.
इसके साथ ही शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन भी जामा सीट से इतनी ही उम्र में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं. वहीं शिबू सोरेन के सबसे छोटे पुत्र हेमंत सोरेन 33 वर्ष की उम्र में विधानसभा पहुंचने में सफल हुए हैं. उन्होंने दुमका सीट से सफलता पाई है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...