झारखंड में कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने लिए भाजपा नेतृत्व शिबू सोरेन की मुख्यमंत्री बनने माँग स्वीकार करने पर विचार कर रहा है। यदि सोरेन की माँग पर सहमति बनती है तो भाजपा के रघुवर दास उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथसिंह शुक्रवार रात राँची पहुँचे। झारखंड में संभावित सरकार गठन की जिम्मेदारी सिंह को दी गई है। उनके साथ पार्टी महासचिव अनंत कुमार भी राँची पहुँचे हैं।
इस बीच भाजपा उपाध्यक्ष और झारखंड की प्रभारी करुणा शुक्ला ने राँची में दो बैठकें की और विधायकों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। कल नए नेता के चयन के लिए पार्टी के विधायकों की एक बैठक होगी।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि विधायकों को लगभग समझा दिया गया है और वह शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रघुवर दास उपमुख्यमंत्री पद के लिए अगली दौड़ में शामिल हैं।
भाजपा के समर्थन के झामुमो के दावे के बारे में पूछे जाने पर दास ने कहा कि उन्हें दावा करने दीजिए। हम लोग अभी भी इंतजार करने और देखने की तर्ज पर काम कर रहे हैं। इस मुद्दे पर निर्णय शनिवार को होने वाली बैठक में किया जाएगा। भाजपा विधायक दल के नेताओं की बैठक तक इंतजार कीजिए।
एजेएसयू प्रमुख सुदेश महतो ने झामुमो के दावे पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। भाजपा की अगुवाई वाली तीनों राजग सरकार में महतो मंत्री रह चुके हैं। एजेएसयू ने भी आज एक बैठक की। इसमें पार्टी प्रमुख सुदेश महतो को विधायक दल का नेता चुना गया।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि महतो समेत सभी पाँच विधायकों ने पार्टी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने महतो को समान विचारधाराओं वाले दलों के साथ बातचीत करने के अधिकृत किया। चुनावों के दौरान सोरेन से किनारा करने वाली कांग्रेस ने कहा है कि वह जल्दबाजी में नहीं है।
भाजपा के साथ सरकार बनाएँगे : झामुमो पार्टी उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने सोरेन के आवास पर कहा कि भाजपा और एजेएसयू ने झामुमो को समर्थन देने पर अपनी सहमति जता दी है। हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार झारखंड के 81 सदस्यीय सदन में भाजपा के 18, पार्टी के सहयोगी जदयू के दो, झामुमो के 18 और एजेएसयू के पाँच सदस्य हैं। इन दलों के विधायकों का कुल जोड़ 43 है जो 41 के जादुई आँकड़े से दो अधिक है।
झारखंड में भाजपा के नेताओं ने भी शुक्रवार को राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर चर्चा की। राज्य में विस चुनाव परिणाम के बाद त्रिशंकु जनादेश आया है। पार्टी विधायक दल के नेता के चयन के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शनिवार को होगी। आज की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुवर दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने हिस्सा लिया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...