फिरोजशाह कोटला मैदान की खराब पिच के कारण भारत और श्रीलंका के बीच यहाँ खेला जा रहा पाँचवाँ और अंतिम वनडे मैच रोक दिया गया है। जब अंपायरों ने मैच रोका तब श्रीलंका ने 23.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 83 रन बनाए थे।
विकेट का चरित्र इतना चौकाने वाला है कि गेंद कहीं से भी उठ रही है और बल्लेबाज चोटिल हो रहे हैं। जयसूर्या के कंधे और अँगुली पर चोट लगी जबकि दिलशान अपनी कोहनी तुड़वा बैठे। श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने इस तरह की विकेट पर आगे खेल जारी रखने से मना कर दिया है। अंपायर, मैच रेफरी, बोर्ड के ऑफिशियल और दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों में विचार-विमर्श जारी है।
यह भी हो सकता है कि अंपायर समीप की पिच पर आगे का खेल जारी रखें, लेकिन इसमें ओवरों की संख्या कम की जा सकती है। मैदान से खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में पहुँच गए हैं और जैसे ही कोई अपडेशन आता है तो उससे आपको फौरन रूबरू कराएँगे।
मैच रोके जाने के पूर्व श्रीलंका की हालत बेहद खस्ता थी। टॉस हारने के बाद 18 ओवर के भीतर वह अपने पाँच प्रमुख बल्लेबाजों को खो चुका था। कोटला की पिच पर भारतीय गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का जादू सिर चढ़कर बोला। यही कारण है कि लंका टॉप ऑर्डर थरंगा, दिलशान, संगकारा, जयसूर्या, समरवीरा़ बगैर करिश्मा किए आउट हुए।
इस अंतिम वनडे मैच का आगाज बेहद सनसनीखेज ढंग से हुआ। जहीर खान ने मैच की पहली ही गेंद पर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को बोल्ड कर दिया। 11वें ओवर में जहीर खान भारत के लिए दूसरी सफलता लेकर आए। जहीर ने श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को 20 रनों के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे धोनी के दस्तानों में झिलवा दिया। हालाँकि 10वें ओवर में वे आशीष नेहरा की गेंद पर आर्म्स गार्ड नहीं पहनने की वजह से चोटिल हो गए थे। शायद इसी चोट ने दिलशान की एकाग्रता भंग की हो।
इसके बाद लंका ने जल्दी, जल्दी तीन विकेट गँवाए। पहला एक दिवसीय मैच खेल रहे सुदीप त्यागी ने कुमार संगकारा (1) को सुरेश रैना के हाथों झिलवाया। हरभजन सिंह ने अपने पहले ही ओवर में सनथ जयसूर्या नाम की दीवार को पगबाधा आउट करके लंका की कमर ही तोड़ दी। जयसूर्या ने 31 रनों का योगदान दिया।
सुदीप त्यागी के 18वें ओवर में श्रीलंका का पाँचवा विकेट थिलन समरवीरा (2) के रूप में पैवेलियन लौटा। समरवीरा सुरेश रैना के सटीक थ्रो पर रन आउट करार दिए गए। इस तरह लंका 63 रन पर पाँच विकेट खो चुका था।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के 2 मैचों के निलंबन के बाद अंतिम एक दिवसीय मैच में वापसी हुई। धोनी ने सिक्के की उछाल में बाजी मारकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ताकि उनके तेज गेंदबाज विकेट की नमी का भरपूर फायदा उठा सकें। जहीर खान अपने कप्तान की कसौटी पर खरे उतरे और उन्होंने श्रीलंका का पहला विकेट उस समय हासिल किया, जब टीम का खाता भी नहीं खुला था।
कोहरे और ओस की वजह से मैच को 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। चूँकि कोलकाता में चौथे वनडे मैच को जीतने के साथ ही भारत वनडे सिरीज जीत चुका है, लिहाजा वह अंतिम मैच में स्टार बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को आराम दे रहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...