4 करोड़ के शीशों के पीछे रहती हैं मायावती
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्यमंत्री मायावती पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर इतना चिंतित है कि 4 करोड़ रुपए के बुलेट प्रूफ शीशों के पीछे रहती हैं।पार्टी के जिला अधिवेशन को संबोधित करते हुए डॉ. जोशी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी और राष्ट्रीय महासचिव राहुल गाँधी लोगों की समस्याओं को जानने समझने के लिए निर्भय होकर जनता के बीच जा रहे है, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश जैसे गरीब प्रदेश की मुख्यमंत्री अपने जीवन को लेकर इतना डरी हुई हैं कि 4 करोड़ रुपए के बुलेट प्रूफ शीशों के पीछे रह रही हैं। अधिवेशन में कार्यकर्ताओ की भारी उपस्थिति से उत्साहित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के पार्टी के केन्द्रीय प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी की मेहनत रंग ला रही है और प्रदेश में पार्टी का जनाधार दिनोंदिन बढ़ रहा है।बसपा सरकार के काम काज की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा कि नरेगा के तहत केन्द्र सरकार से करोड़ों रुपए मिलने के बावजूद कहीं काम होता दिखाई नही पड़ रहा है।पार्टी विधायक दल के नेता प्रमोद तिवारी ने बसपा सरकार को अब तक की भ्रष्टतम सरकार करार देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता गैर कांग्रेसी सरकारो से उब चुकी है और दावा किया कि आने वाला दिन अब कांग्रेस पार्टी का है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...