नए साल में कार की कीमत बढ़ सकती है। टोयोटा और जनरल मोटर्स जैसी ऑटो कंपनियों ने कहा कि लागत बढ़ने के कारण वे कीमतें बढ़ाएँगी। जबकि देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया अभी भी हालात का आकलन कर रही है।
जनरल मोटर्स इंडिया के उपाध्यक्ष पी बालेंद्रन ने कहा कि हम जनवरी के पहले सप्ताह से अपनी कारों की कीमत दो से तीन फीसद तक बढ़ाएँगे ताकि बढ़ती लागत की भरपाई की जा सके। जनरल मोटर्स जिन कारों की बिक्री करती है उनमें हैचबैक शेवर्ले स्पार्क, आवियो यूवीए, सीडान खंड की आवियो, आप्ट्रा, क्रूज और एसयूवी केप्टिवा शामिल है।
टोयोटा किलरेस्कर मोटर ने भी कहा कि वह इनोवा, कोरोला, ऐल्टिस और फार्च्यूनर मॉडलों की कीमत अगले साल एक जनवरी से 1.5 से दो फीसद बढ़ाएगी।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने एक बयान में कहा कि लागत में बढ़ोतरी और प्रतिकूल विनिमय दर के मद्देनजर कीमत बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।
टीकेएम के उप प्रबंध निदेशक (विपणन) संदीप सिंह ने कहा कि अब तक हमने प्रतिकूल विनिमय दर और लागत में बढ़ोतरी को बर्दाश्त करते रहे। हालाँकि अब हम इसका बोझ ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया ने हालाँकि अभी कीमत बढ़ोतरी का फैसला नहीं किया है हालाँकि बढ़ती लागत से उसके मुनाफे पर दबाव पड़ रहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...